आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक दुनिया ऐसी हो

                
                                                         
                            चलो चलें एक सफर को
                                                                 
                            
जिसका कोई रास्ता ना हो
एक बिंदु से अनंत तक
कहीं खो जाएं
सुदूर रेगिस्तान में
बर्फ के पहाड़ों में
जंगलों में समंदर में
चलो एक दुनिया बनाए
जहां सब शून्य हो
समाज की निर्भरता
समाज की रचना
मानवता से हो
चलो मुक्ति की ओर बढ़ो
हर उस बंधन से मुक्ति
जो बहने से रोक दे
हमें उड़ने से रोक दे
ना डरे कोई किसी से
जहाँ हर कोई कह सके
ये दिन ये रात हमारा है
तुम जियो अपने सपने को
बिना डर के
जीवन ऐसा हो
बस प्रेम हो और कोई वास्ता ना हो
चलो चलें एक सफर को
जिसका कोई रास्ता ना हो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर