आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब अपने ही ग़ैरों की क़तार में हो चले हैं।

                
                                                         
                            अब वो क्या ख़ुदग़र्ज़ हो चले हैं,
                                                                 
                            
छोड़ कर मेरा दामन वो किसी और के हो चले हैं।
जिन राहों पर साथ चलने की क़समें खाई थीं कभी,
आज उन्हीं मोड़ों पर वो बेख़बर से हो चले हैं।
हमने तो हर ख़्वाब में उन्हीं को बसाया था मगर,
आज अपनी ही दुनिया में मसरूफ़ वो चले हैं।
जो कभी आँखों का तारा हुआ करते थे यहाँ,
अब नज़रें चुराकर हमसे दूर वो चले हैं।
वफ़ा के बदले मिली है तन्हाई ही हमें,
और उनके वादे भी बस फ़साने से हो चले हैं।
'विक्की' अब शिकायत भी किससे करें इस दिल की,
जब अपने ही ग़ैरों की क़तार में हो चले हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
29 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर