आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मानव एवं जल का स्वाभाव

                
                                                         
                            मानव एवं जल का स्वभाव
                                                                 
                            
मानव एवं जल का स्वभाव एक समान होता है,
मानव एवं जल उत्पत्ति का स्थान सदा ऊंचा होता हैl
जल ज्यादा ऊंचाई पाके शीतल शांत अचल होता है,
मानव ज्यादा ऊंचा पद पाकर शांत निश्चल होता हैl
जल को स्वच्छंद छोड़ा जाए तो वह नीचे बह जाता है,
मानव स्वच्छंद स्वेच्छाचारिता में निम्नता को पाता है l
जल ऊंचाई पर होता शुद्धता समाहित रखता है,
मानव ऊंचाई पाकर निम्नता का त्याग करता है l
जल के उपयुक्त उपयोग हेतु बंधन में बहाया जाता है,
मानव को उपयोगी बनाने हेतु ज्ञान पढाया जाता हैl
जग के शाश्वत सनातन हेतु जल का रहना जरूरी है,
सृष्टि के सतत विकास हेतु मानव विकास जरूरी हैl
- बीपी सिंह यादव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर