आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपना दाना खुद कमायो

                
                                                         
                            अपना दाना खुद कमाओ ---
                                                                 
                            
जग में जीवित रहने को खुद कमाना पड़ता है,
मंजिल पाने की खातिर कदम बढ़ाना पड़ता हैI
एक चिड़िया अपने बच्चों को मुंह में दान देती थी,
बच्चों को खुद दाना खाने का ज्ञान न देती थी I
चिड़िया के मर जाने पर बच्चे बहुत परेशान थे,
कीट पतंगों को खाने से बच्चे बिल्कुल अज्ञान थे I
कीट पतंगों को खाना चिड़िया ने न सिखाया था,
इसीलिए बच्चों के ऊपर बड़ा संकट मंडराया था I
इसी तरह मानव बच्चों को संकटों से बचाते हैं,
हम लोगों के न रहने पर बच्चे ढेरों कष्ट उठाते हैं I
अच्छा हो हम बच्चों को अपने पंखों पर उड़ने दें,
सही और गलत दिशाओं में स्वछंदता से उड़ने दें I
ऐसा करने से मित्रो ये बच्चे सफल हो पाएंगे,
हम लोगों के न रहने पर बच्चे कष्ट नहीं पाएंगे I
-बीपी सिंह यादव 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर