मेरे अंदर, दो प्याले थे।
उजले और काले थे।
दोनों अलग- अलग से
ज़हर औ अमृत वाले थे।
तुमने देखे, काले-काले
पहुँचे ना,जहाँ उजाले थे।
तुमने ज़हर उगलते देखा
अनछुए,अमृत प्याले थे।
अमृत उन्हें मिला शीतांशु
जो मन मोहिनी वाले थे।
-विजय जोशी 'शीतांशु'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X