ख़्वाब देखने ही हैं तो
खुली आँखों से देखो,
बंद आँखों के ख़्वाब
अक्सर डराया करते हैं ।
अहम् छोड़कर,
अपना बड़प्पन छोड़ो,
छोटों को बड़े होने का ओहदा दो।
ज़िम्मेदारियाँ सौंपो,
पर उन्हें उन पर छोड़ दो।
उन्हें टोको नहीं,
नज़रअंदाज़ कर उनकी राह खाली करो।
शब्दों से नहीं,
अपनी चुप्पी से भरोसा दिखाओ।
हर बार की तरह समाधान नहीं ,
बस उनके कदम से कदम मिलाओ।
कुछ वक़्त बीतने पर
फिर दूर खड़े होकर देखो।
सामने तारों-सा जगमगाता हुआ,
खुशियों से भरा हुआ,
खूबसूरत घर तुम्हारा ही तो है!
ज़िन्दगी आसान कभी नहीं होती,
उसे आसान बनाना पड़ता है।
वक़्त रहते अपनी ज़िम्मेदारियाँ
अगली पीढ़ी को सौंप देना,
जीवन के बड़े से बड़े संघर्ष का
एक सुंदर समाधान होता है।
-वन्दना सूद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X