ख्वाब भी नहीं देखते सोते हुए
तन्हा हैं गमों के होते हुए
उनकी तस्वीर से करते हैं बातें
कमरे में आइने के होते हुए
होनी को अर्जुन भी न रोक पाए
हाथ में गांडीव के होते हुए
एक आदमी प्यास से मर रहा है
सामने समुंदर के होते हुए
-वेद प्रभाव विदुआ
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X