बहन हैं तो ही लड़ना हैं झगड़ना हैं चहकना हैं
बहन हैं तो हि जीवन का हर एक लम्हा नगीना हैं
वो जब नाराज़ होती हैं तो घर वीरान होता है
मगर जब मुस्कुराती हैं तो घर गुलफाम होता हैं
बहुत भोली हैं नटखट हैं बहुत नखरे जमाती हैं
लेकिन तुम दुखी हो तो समझदारी दिखाती हैं
बहुत खुशकिस्मती से ज़िन्दगी मे बहन आती हैं
वो एक लड़की हि हैं जो ज़िन्दगी बेहतर बनती हैं
हमारे हाथ पर रखी से जो खुशियाँ सजाती हैं
- वात्सल्य मिश्रा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X