आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

धारिणी और तटस्थ वृक्ष

                
                                                         
                            तुम प्रिये चंचल धारिणी, मैं तटस्थ वृक्ष भंते,
                                                                 
                            
तुम्हारा स्वभाव बहने का, मेरा ठहरने का भंते।
तुम्हारी प्रकृति प्रवाहमयी, मेरा मौन एकान्त,
तुम जल की चंचल अभिलाषा, मैं धरती का धैर्य अनन्त।
तुम पाषाणों से टकराकर भी, अपना पथ चुन लेती हो,
मैं आँधियों से लड़कर भी, अपनी जड़ें नहीं खोता हूँ।
तुम्हें समंदर की चाह प्रिये, मुझे मिट्टी का साथ,
तुम्हारी नियति में यात्रा है, मेरी नियति में ठहराव।
तुम बहती रहना अविराम प्रिये, चाहे कितने हों अवरोध,
मैं खड़ा रहूँगा तट पर अपने, लिए मौन का प्रतिरोध।
तुम्हारा बहना ही जीवन है, मेरा ठहरना भी जीवन है,
तुम नदी हो अपनी धुन की, मैं वृक्ष हूँ अपनी लगन का।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
45 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर