जो जान की परवाह नहीं करे,
घर की यादों में नहीं रहे।
दुश्मन को चीर के रख डाले,
ऐसे तान के सीना खड़े रहे।
जो पर्वतों की ऊँचाई से सागर की
गहराई नापें,
मैं नमन करूँ उन वीरों को,
जिनसे दुश्मन थर-थर काँपे।।1।।
पहले पुलवामा फिर पहलगाम चिंगारी,
भारत पे दागी।
जब धर्म पूछकर मार दिया,
सीने पर गोली थी मारी।
फिर जिन भारत के वीरों ने,
चुन-चुन कर दुश्मन मारे थे।
जो खून बहाकर चले गए,
किसी माँ की आँख के तारे थे।।2।।
जैसे विक्रम बत्रा ने कारगिल,
का युद्ध जिता दिया।
और सोमनाथ के संघर्षों से,
भारत ने श्रीनगर बचा लिया।
भारत की खातिर जिन वीरों ने,
जीवन को कुर्बान किया।
वो अमर आज इतिहासों में,
या अमर नाम उनसे है जिया?।।3।।
ये सब तो अभी के किस्से हैं,
छोड़ो उन अभी की वौरों को।
अब याद करो उन वीरों को,
और वीरों के उन दौरों को।
जब मंगल पांडे के विद्रोह ने,
शासन उनका हिला दिया।
और 23 साल के भगत सिंह ने,
जीवन का बलिदान दिया।।4।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X