झलक तेरी पाने को,राहों में इंतज़ार करता हूँ I
तेरे गुजरने से पहले,पलके बिछाए रहता हूँ II
मुझे हर आहट में,तेरा ही अक्स दिखाई देता है I
परिंदों के कलरव में,तेरा ही शब्द सुनाई देता है II
तेरी यादों का कारवां,दिल में बसा लिया मैने I
तू पास नहीं है फिर भी,आंखों में छुपा लिया मैने II
गिला चांद से करता हूँ,किस्से तारों को सुनता हूँ I
गुजर जाता है दिन,रातें इंतजार में बिताता हूँ II
मुझे मालूम है तेरा प्यार,मेरी किस्मत में नहीं I
फिर भी रब से तुझे ही,मांगने में कोई बुराई नहीं II
उजाला आज भी तेरा,मेरी हसरतों में बाकी है I
दीदार किस राह में हो,अभी किस्मत में बाकी है II
मोहब्बत तेरे नाम की सही,मगर पाक है I
उसमें न सौदा है,न कोई चाहत की आस है II
चाहे कभी तू मेरी न हुई,ये मुकद्दर की बात है I
तेरी यादों के सहारे,विमल के जीने की आस है I
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X