♥️एक नजर का प्यार ♥️
तेरी एक नज़र ने,मुझे दीवाना बना दिया I
सूने दिल में प्यार का,आशियाना बना दिया II
तू मुस्कराई ऐसे, कि मै हर गम भूल गया I
जीवन मेरा तेरे प्यार का,तराना बन गया ।।
ख़यालों में तेरे अब मै,हर पल रहने लगा।
मेरे हर ख्वाब में,तेरा ही चेहरा दिखने लगा।।
जब भी तुझे देखता हूँ ,वक्त ठहर जाता है ।
हर अरमान मेरा,तुझमें ही बस जाता है ।।
तेरे चेहरे में कोई ऐसा,जादू समाया है ।
दिल की धड़कन में,तेरा ही नाम आया है ।।
तेरे इकरार से,मेरे जीवन की डोर बंधेगी ।
विमल को उम्मीद है,कि प्यार में दुनिया सजेगी ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X