उठो पंख फैलाओ,
बन के नभ के तारे।
चमको ऐसे जग में,
बन के चांद सितारे।।
भू पर होये भोजन,
शयन चांद पर होये।
ओज होय मन में,
मुट्ठी में जग होये।।
करिये जग में ऐसा काम,
हो होंठो पर तेरा नाम।
मातृ भूमि का सिर ऊंचा,
करिये जग में ऐसा काम।।
--अशर्फी लाल मिश्र ,अकबरपुर, कानपुर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X