आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विवेकानंद का संदेश कथा सीता की कहे।

                
                                                         
                            कृपा करो,कृपा करो गणेशजी।
                                                                 
                            
मिटा दो प्रभु, हमारे सारे कष्ट क्लेशजी।१।

मदद के नाम पर, छल की दुकान है यहां।
मान का नाम ना रहे,यही चाहता है ये जहां।२।

जंजाल और झंझटो में, डूबे न देश जी।
मिटा दो प्रभु, हमारे सारे कष्ट क्लेशजी।३।

दूर होते जा रहे हैं लोग करार से।
करते हैं खिलवाड़,ये रोज परिवार से।४।

दो बुद्धि गंदा न करें, ये परिवेशजी।
कृपा करो,कृपा करो गणेशजी।५।

हम हैं सहमें-सहमें प्रभु सर्वदा से ही।
हमको बचा लो प्रभु, घोर विपदा से जी।६।

कृपा बरसाओं, भक्तों पर तो विशेषजी।
मिटा दो प्रभु, हमारे सारे कष्ट क्लेशजी।७।

संस्कृति मेरा बस सदा आबाद ही रहे।
विवेकानंद का संदेश कथा सीता की कहे।८।

दिन-दुगनी करे, उन्नति ये मेरा देश जी।
कृपा करो, कृपा करो गणेशजी।९।
-उषा श्रीवास वत्स
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर