आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भाव-पुष्प उर थाल में लिए जन-जन को समृद्ध सुकर्ष।।

                
                                                         
                            चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिवस पर क्या लाये नूतन वर्ष?
                                                                 
                            
मुठ्ठी खोलें झटपट अंजुरी दिखलायें अब शीघ्र सहर्ष।।

हर्ष हुआ है अतिशय लाये हो क्या साथ में जीवन का उत्कर्ष?
हिय उत्सुकता से भरा तनिक तुम समझाओं नूतन वर्ष।।

भावी-पीढ़ी को जागृत कर सकल ज्ञान समझाना होगा।
भेदभाव का अंत कर सकल कल्याण बतलाना होगा।।

देखो!देखो पश्चिमी-झूले पर सब दीवाने बन झूल रहे।
पूर्वज की शुभ सम्पत्ति को तज बैठे त्रुटि को विगत वर्ष।।

बतलाये जो अब तत्काल ही सुखद असली नववर्ष।
नवाचार का भारत हम गढ़ सकें *वत्स* हो शुभकर्ष।।

किंचित भी सम्बन्ध न होता इसका भौतिक साधन से।
भाव-पुष्प उर थाल में लिए जन-जन को समृद्ध सुकर्ष।।

-उषा श्रीवास वत्स
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर