मेरे चांद तुम जल्दी से घर आना
बेवजह के काम में उलझ मत जाना,
नैन बिछाये रस्ता मैं देख रही
श्रृंगार हो मेरे तुम आज मुझे सजाना।
बाहर से समोसे खाकर मत आना
पिया ना तुम मुझको तड़पाना,
करवा का व्रत संग तेरे सजना
मीठे-मीठे फल का भोग लगाना।
तुमसे पिया दूर ना रह पाऊंगी
मेहंदी रचे हाथ उर से मैं लगाऊंगी,
पूजा का थाल, और ले करवा हाथ
कुमक़ुम तिलक तुमको मैं लगाऊंगी।
मांगूंगी तुमसे सजना हरदम ये साथ
हर दिन हो प्रेम मुहब्बत की बात,
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना
सजन वर देना मुझे पात-पात।
-उषा श्रीवास वत्स
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X