आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मां

                
                                                         
                            मां जब दुनिया में नहीं रहती
                                                                 
                            
उस पर एक मार्मिक रचना

माँ


द्वार तुम्हारे जब हम आए
तब तुम नहीं रहीं माँ
भारी मन में पीड़ा व्यापी
किससे कौन कहे

तुम होती तो राह तकती
द्वार खड़ी मिल जाती माँ।
कुशल क्षेम सबके पूछती
तुम हमसे बतियाती माँ।

घर की तुम रौनक थी मां
तुम बिन हृदय दहे।
भारी मन में पीड़ा व्यापी
किससे कौन कहे।

सौम्य सुंदर गंभीर चेहरा
आंखों में झूल रहीं।
आते जाते खडी मिलती थी
मुझको नहीं भूल रहीं।।

आया है सो जायेगा एक दिन
ये सच है लेकिन।
तुम्हारा अच्छा बुरा बताना
याद आता है गिन गिन।

तुम इंतजार करती रही मां
मगर हम नहीं पहुंच पाये।
अंतिम बार देख लेते जी भर
रह रहकर हम पछताये

हलषष्ठी का दिन था उस दिन
भीड़ बहुत थी बाजारों में।
इसलिए हम नहीं आ पाये
ढूंढ रहे तुझे माँ अब तारों में।

उषा अग्रवाल 
मंडला


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर