उसने पूछा( दीपिका सिंह)
उसने पूछा,
"ये आँसू क्यों?"
मैंने कहा,
"मैं रो नहीं सकती।"
उसने पूछा,
"फिर दिखावा क्यों?"
मैंने कहा,
"क्योंकि मैं सत्य को सच से कह नहीं सकती।"
उसने पूछा,
"फिर यूं मरना क्यों?"
मैंने कहा,
"मैं खुद को खुद से अलग नहीं कर सकती।"
उसने पूछा,
"फिर ये बातें क्यों?"
मैंने मुस्कुरा कर कहा,
"क्योंकि हर ग़म को मैं कह नहीं सकती।"
— दीपिका सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X