आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम्हें रोकते तो क्या होता

                
                                                         
                            तुम्हें रोकते तो क्या होता
                                                                 
                            

तुम्हें रुकना नहीं था, हम मनाते तो क्या होता,
बदन रुकता, मगर दिल रोक पाते तो क्या होता।

तेरी उँगलियाँ मेरी हथेली से सरकती थीं,
हम अपनी मुट्ठियाँ कसकर बचाते तो क्या होता।

तुम्हारी आँख में मेरे लिए बस नम-सी चुप्पी थी,
हम उस बुझती हुई लौ को जगाते तो क्या होता।

मेरी आवाज़ सुनकर तुम ज़रा बेचैन हो जाते,
तुम्हें अपना अधूरापन सुनाते तो क्या होता।

तेरे जाने की आहट पर ही घर ख़ामोश बैठा था,
हम उस सूने से कमरे में मुस्काते तो क्या होता।

तेरे हिस्से की चाय उस शाम भी हमने बनाई थी,
मगर ख़ाली पड़े प्याले से बतियाते तो क्या होता।

तुम्हारे सामने आते तो आँसू टूट पड़ते थे,
नज़र मिलती नहीं थी, सर उठाते तो क्या होता।

जहाँ तुम सिर टिकाकर सारी उलझन भूल जाते थे,
उसी काँधे पे अपना बोझ लाते तो क्या होता।

तेरा नाम आज भी होंठों पे आकर काँप जाता है,
हम ऐसे नाम को दिल से मिटाते तो क्या होता।

तेरी मुस्कान मेरी आख़िरी दौलत रही ‘विश्वम्’,
तुझे बेचैन कर अपना बनाते तो क्या होता।
— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर