डाली से टूट कर भी खिलखिलाते हैं ये,
न जाने कितने दर्द अपने भीतर छुपाते हैं ये।
अपना ही घर छोड़कर, अपनों से बिछड़कर,
फिर भी हर महफ़िल की रौनक बढ़ाते हैं ये।
न कोई शिकवा, न कोई गिला ज़माने से,
बस प्यार लुटाने का हुनर दिखाते हैं ये।
देकर हमें अपनी सारी ख़ुशबू और सुकून,
ख़ुद हँसते-हँसते राख में मिल जाते हैं ये।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X