आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वर्ग-नर्क का डर दिखलाकर वो अपना धंधा चलाते ।

                
                                                         
                            (धर्म बना धंधा)
                                                                 
                            

धर्म हो गया देखो धंधा
घूम रहा मानव बन अंधा।
पत्थर में वह प्रभु को खोजें
दिखता नहीं उसे कंही बंदा।।

प्रभु भी जब धरती पर आये
मानव का ही रूप बनाये।
दया धर्म करुणा की भाषा
जग को जीवन-पथ दिखलाएं।

अब तो प्रभु की महिमा गाते,
कालनेमी सम ढोंगी आते।
धन व्यर्थ है धर्म के आगे
खुद धन लेकर हमें सिखाते।।

वेद ऋचायें बोल न पाते
शास्त्रों का भी मर्म न गाते ।
ओढ़ धर्म का छद्म आवरण
जनमानस को मुर्ख बनाते ।

स्वर्ग-नर्क का डर दिखलाकर
वो अपना धंधा चलाते ।
स्वार्थ साधना मे रत रहकर,
मुख पर हरि का नाम सजाते ।

त्याग, तपस्या, सत्य भुलाकर
हमें धर्म की राह दिखाते।
स्वर्ण मुकुट के मोह जाल में
हमें विरक्ति का पाठ पढ़ाते।

त्याग जगत के सब आडंबर
जो नित प्रभु मे ध्यान लगाए
जिस हृदय मे परहित पलता
वही ज्योति प्रभुधाम को पाए।
-प्रदोष सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
53 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर