क्यों नहीं सजाया जाता
अर्थी पर पड़ी उस विधवा स्त्री को
जाने क्यों सौभाग्य मनाती हो
स्त्री! तुम पति सम्मुख मर जाना
अगर समझो
ना सधवा ना विधवा
हो अखंड सौभाग्यवती तुम
तुम्हारी सज्जा का अस्तित्व
ये नर नहीं
है वो जिसने मेहंदी में भी रंग भरा ।
सजती रहो संवारती रहो
खुद को , देखो भी
वो परमेश्वर निहारता है
तुमको निःस्वार्थ प्रेम से ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X