आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शांत झरोखा

                
                                                         
                            मौन की चादर ओढ़ कर
                                                                 
                            
भीड़ को पीछे छोड़कर।
अकेले वक्त बिताना है
अब खुद के करीब आना है।

भीतर का समंदर गहरा है
मन पर प्रश्न का पहरा है।
शोर सवालों का है भरा
दुनिया में कोई न ठहरा है।

गहरे जख्म भी भर जाते हैं
शब्द शोर में खो जाते हैं।
हो शान्तचित् एकांत अगर
तो भाव कविता बन जाते हैं

मौन का भी है रूप निराला
सन्नाटे में फैला उजाला।
शान्त झरोखे से एकांत मांगे
मन का दीपक जिसने पाला।
-पायल शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर