सावन की पूर्णिमा को जो होता है त्योहार,
हम सब उसे कहते हैं राखी का त्योहार।
इस पर्व पर घरों में बनती हैं सेवइयाँ,
आती हैं मार्केट से ढेर मिठाइयाँ।
बहनें तिलक लगातीं भाई के माथे पे,
फिर हाथ को सजातीं राखी के धागों से।
एक-दूसरे के मुँह को मीठा कराते हैं,
त्योहार की वजह से सब साथ होते हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X