आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पुरवाई

                
                                                         
                            सर-सर सर-सर मत चल, भीनी-भीनी चल पुरवाई,
                                                                 
                            
झीनी-झीनी बरसो बदली, हौले-हौले मस्ताई।

पात-पात पर मोती टाँके, ओस हँस-हँस मुस्काई,
फूलों की गलियों में ऋतु नव-अलकों-सी छाई।

कोयल मधुर तान छेड़ रही, अमराई हरसाई,
साँझ ढले पनघट की पगडंडी, चुपके-चुपके इतराई।

नदिया-तट पर चाँद उतरकर, रजनी-रास रचाई,
लहर-लहर ने बाँह पसारी, प्रीत-तरंग जगाई।

बेला, जूही, चंपा महके, सुरभि गगन में छाई,
भँवरे प्रेम-गीत गुनगुनाते, हर डाली शरमाई।

साँवरिया की याद जगाकर, पायल छन-छन आई,
विरह-वेदना भीगी चूनर, प्रीत-अगन सुलगाई।

मन-मंदिर में दीप जले तो, सुधि तेरी भर आई,
सपनों की नैया बह निकली, आशा-संग लहराई।

धरती ने हरियाली ओढ़ी, नभ ने छटा बिखराई,
प्रेम-सुधा ऐसी बरसी, जग की प्यास बुझाई।

मधुबन-मधुबन रास रचाता, मुरली मधुर बजाई,
राधा-मन की मौन व्यथा भी, मुस्कानों में समाई।

'भुवन' हृदय के भाव सजाकर, प्रेम-तान बिखराई,
सर-सर सर-सर मत चल, भीनी-भीनी चल पुरवाई॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर