आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शुभ क्षण चाहा, अवसर को टाला।

                
                                                         
                            मौन हुआ द्वार
                                                                 
                            

मित्रों की टोली,
हँसी ठिठोली।
बरसों बाद मिला,
वही दुःख का साथी।

माँ की पुकार,
पिता का इंतज़ार।
मैंने कहा ‘कल’,
मौन हुआ द्वार।

सबकी इच्छा जानी,
सबकी बातें मानी।
एक दिन ढूँढ़ी,
अपनी ही वाणी।

पहली कमाई,
क्षण भर समाई।
जो थोड़ा सहेजा,
वही आड़े आई।

तन ने पुकारा,
मैंने टाला इशारा।
अब हर प्रभात,
चलना बना सहारा।

लोक की चिंता,
मन की व्यथा।
सब अपनी धुन में,
मैंने गढ़ी कथा।

शुभ क्षण चाहा,
अवसर को टाला।
एक पग बढ़ाया,
पथ ने सँभाला।

‘काश’ की गिरह,
आज ही खोलूँ।
जिनसे कहना है,
आज ही बोलूँ।
— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
20 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर