मैं A+ ब्लड डोनर हु जनाब,
मैं सुई की चुभन से नहीं घबराता,
मुझे दूसरों की मदद करना,
उनकी साँसों को कायम रखना अच्छा लगता है,
मैं सिर्फ अपना कर्तव्य निभा रहा हूं,
मेरी एक छोटी सी मदद,
दूसरों के परिवार की जीविशा है,
क्या पता कल को हम भी,
उस श्रेणी के भागीदार हो,
कल का कुछ नहीं पता जनाब,
आज की गई छोटी सी मदद,
कल का सुंदर वरदान हो!
-आकांक्षा गुप्ता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X