आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ यशोदा ने अपने अश्रुओं को छिपा लिया।

                
                                                         
                            यशोदा कहें देवकी से —
                                                                 
                            

वासुदेव से कह दो, न ले जाएँ लला मेरा,
न छीनें मेरे आँचल के प्राण मेरे।

बरसों से पाला है जिसको,
प्यार से, लाड़ से,
जिसके लिए गोपियों की उलाहना झेली,
जिस पर हर क्षण वार दिया,
निष्काम कर्म करते हुए
अपने सारे सुख त्याग दिए।

उसको घुटनों पर चलते देखा,
देखे उसके सारे बाल-प्रसंग,
माखन चोरी हो या उसके नटखट तिकड़म,
उसकी हँसी-ठिठोली से ही सारा गोकुल खिलखिलाता था,
उसके हर खेल को देख सारा जग मुस्कुराता था।

पर न देखे जग ने उसके घावों को,
जब वह धूल में लिपटा घर आता था,
न पोंछे संसार ने आँसू उसके,
जब लला पर कोई लांछन लगाता था।

आज जग को चाहिए कृष्ण और माधव उनका,
पर एक माँ से पूछो, वासुदेव जी,
कि कैसे जिएगी यशोदा अपने लला के बिना?

मेरे लिए मेरा लला
मेरे श्वास का स्वामी है,
जिसके लिए आज धरा संपूर्ण पड़ी है,
उसके लिए मेरी गोद ही काफी है।

यशोदा जी के वचन सुन,
माँ देवकी का हृदय ममत्व से प्लावित हो गया।

धन्यवाद दिया ईश्वर को,
उसका लला किसी और के प्राणों का भी आधार हो गया।


फिर अपने हृदय की पीड़ा को सँभाल, देवकी बोलीं—

प्रिय यशोदा! तुम कितनी भाग्यशाली हो,
तुमने कृष्ण के प्रथम चरणों को देखा,
उसके हर बाल-चरित्र की साक्षी हो।

उसकी हर मोहक मुस्कान देखी,
देखा है उसका बाल-प्रसंग,
सोचती हूँ, कितना विस्मित होगा
उसके शौर्य का हर संस्मरण।

चाहे पूतना वध हो,
या हो बकासुर, केशी, कालिया आदि का मर्दन,
देखी है तुमने होली मेरे प्यारे कृष्ण की,
स्मृतिबद्ध है जैसे वृंदावन और राधा की।

मेरे भाग्य में तो बस यह कालकोठरी ही आई थी,
तुमने तो कृष्ण को अपनी ममता का परम सम्मान दिया,
मेरे मातृत्व की छाँव का तुमने ही तो विस्तार किया।

मैं न चाहूँ कृष्ण तुमसे,
यह तेरा ही लला और तेरा ही कान्हा है,
किन्तु मेरा मातृत्व आज भी सूना है,
मेरी गोद आज भी अभागी है।

एक माँ की विनती तुमसे,
जो तेरे कान्हा के मातृ-प्रेम की प्यासी है।

यह जग तेरे लाड़ और तेरे संस्कारों से उसे जानेगा,
जन्म भले मुझसे हुआ, किन्तु—
प्रथम नाम इसके साथ तेरा ही लिया जाएगा।

देवकी के ये वचन सुन,
माँ यशोदा ने अपने अश्रुओं को छिपा लिया।
अपने कान्हा को, अपने हृदय के प्राण को,
अपने ममत्व का सर्वोच्च दान बना,
इस जग को सौंप दिया।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर