आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मां की टूटी तस्वीर (दीपिका द्वारा)

                
                                                         
                            अचानक चटकने की आवाज़ आई
                                                                 
                            
देखा तो तस्वीर गिरी थी।
धूल से भरी हुई
काँच में दरारें पड़ी थीं।

टूटे काँच के बीच में एक
चेहरा झलका
जो अभी भी मुस्कुरा रहा था।
उस तस्वीर से नौ यौवन झलक रहा था।
मानो, अभी आधी उम्र बाकी है।

ना जाने किसकी तस्वीर थी।
पहचान तो ना पाई मैं।
पर वो मेरी माँ जैसी दिखती थी
इतना ही याद कर पाई मैं।

मेरी माँ की शायद ये एक
ही तस्वीर थी,
क्योंकि उसने कभी तस्वीरें नहीं बनवाई,
पर उसकी इस टूटी तस्वीर ने
उसकी सारी इच्छाएँ बताईं।

प्रकाश की किरण पड़ी जब
काँचो की दरारों पर,
तो एक तीव्र रोशनी कमरे में छा गई।
जिससे मेरी माँ की तस्वीर धुँधली हो गई,
जो शायद आज की वास्तविकता है।

इन चिटके काँच की तरह
अब मेरी माँ की यादें थीं,
एक ही तो तस्वीर थी, माँ की
पर अब वो भी टूटी-बिखरी थी।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर