आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिससे ख़ता न हो सके, वो आख़िर बशर नहीं।

                
                                                         
                            ख़ुद से मुलाक़ात
                                                                 
                            

दुनिया की हर ख़बर है, मगर अपनी ख़बर नहीं,
चेहरे तमाम याद हैं, ख़ुद पर नज़र नहीं।

हर चीज़ पर हमारे ही नामों की मुहर है,
जिसमें सुकून से रहें, ऐसा कोई घर नहीं।

मंज़िल मिली तो चाह ने फिर रास्ता चुना,
क़दमों का सफ़र ख़त्म है, मन का सफ़र नहीं।

अपनी दलील से सभी को चुप तो कर दिया,
दिल को सुकून दे सकूँ, ऐसा हुनर नहीं।

मैं उसके सामने भी उसे ढूँढ़ता रहा,
चेहरा वही है, देखने वाली वो नज़र नहीं।

कितने ही लोग साथ चले एक उम्र तक,
इक राह पर चलें तो सभी हमसफ़र नहीं।

कल के लिए सँभालते रहते हैं आज को,
जो आज हाथ से गया, उसकी ख़बर नहीं।

माँगा बहुत, मिला तो नई चाह जाग उठी,
शिकवा ये किसलिए कि दुआ में असर नहीं।

सब छिन गया तो खोने की दहशत भी मिट गई,
अब ख़ाली हाथ हूँ, मुझे खोने का डर नहीं।

हर हार ने कोई नया दर खोलकर कहा,
जिसको तू आख़िरी कहे, वो आख़िरी दर नहीं।

तेरे बग़ैर दिन तो गुज़रते रहे मगर,
दिन काटना ही जीने का सारा हुनर नहीं।

मुझको ख़ुदा बनाकर मेरा हक़ न छीन लो,
जिससे ख़ता न हो सके, वो आख़िर बशर नहीं।
— संतोष कुमार शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर