घर का राज़ छुपाती खिड़कियाँ,
दीवारों का नाज़ दिखाती खिड़कियाँ,
घर की पूनम चाँद खिड़कियाँ।
दीवारों की सच्ची साथी,
छत-आँगन की कान खिड़कियाँ,
घर की पूनम चाँद खिड़कियाँ।
एक दिन वक़्त ने बाज़ी पलटी,
घर की बनीं मेहमान खिड़कियाँ,
घर की पूनम चाँद खिड़कियाँ।
पतझड़ सर्दी गर्मी बीती,
श्रावण लाई बरसात खिड़कियाँ,
घर की पूनम चाँद खिड़कियाँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X