आंसू बोला करते हैं
बातें सुनो आंसुओं की
तुम्हें हंसी आ जाएगी
दर्द है कोई कहते हैं
किसी के ग़म में बहते हैं
मुझको ख़ुश होना चहिए
मैं इन्सान नज़र आया
वक़्त भी मेरे साथ रहा
आसमान भी घर आया
किसी जुनूं में सब आकर
अपने ज़ख्मी हाथों से
चांद टटोला करते हैं
आंसू बोला करते हैं
- मृदुल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X