आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मात पिता का प्यार भी मिलिया

                
                                                         
                            क्षण भर का यह जीवन है यारो
                                                                 
                            
बहुत आते जाते लोग यहां पर ।
परंतु कुछ ह्रदय में बस जाते है
कुछेक धक्के खाते लोग यहां पर ।।
कुछ अपना कहकर ठग गए
कुछ ह्रदय दुखाकर भग गए ।
कुछ बसते हैं आती जाती सांसो में
कुछ घृणित पात्र, भी लोग यहां पर ।।
अब यादों के इस महा समर में
या जीवन के इस महा भंवर में ।
ढूढ़ रहा मन कौन है अपना री
कौन कौन पराए लोग यहां पर ।।
जन्म हुआ री भाई बहन मिलिया
मिलिया कुल सारो संसार वीरेंद्र।
मात पिता का प्यार भी मिलिया
कुछ जलने वाले लोग यहां पर ।।
क्षण भर के इस अल्प जीवन में
हमने री स्वप्न सजाए लंबे लंबे ।
स्वप्न बिखरते टूटे आहे भरते
अजी कैसे कैसे लोग यहां पर ।।
- वीरेंद्र अलंकार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर