जब छूटता है कोई...
जब छूटता है कोई...
तो टूटता है...
मन... भ्रम... भाव... आस, मान, मर्यादा...
शायद...
शायद इससे कुछ और ज़्यादा...
खाली होता है अंतर्मन,
रिक्त होती है आत्मा...
टूटता है आत्मविश्वास,
मृतप्राय हो जाता है इंसान।
ताज्जुब होता है...
अकेले आने वाला, खाली हाथ...
जाने क्या-क्या ले जाता है साथ।
दे जाता है...
एक गहरी पीड़ा...
एक अंतहीन इंतज़ार...
जब छूटता है कोई...
— आराधना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X