आओ सुनाओ तुमको एक कहानी
मेरे जगने पर सवाल मेरे खाने पर सवाल
मेरे उठने पर सवाल मेरे बैठने पर सवाल
मेरे बोलने पर सवाल मेरे चुप्पी पर सवाल
मेरे हँसने पर सवाल मेरे रोने पर सवाल
मेरे सोने पर सवाल मेरे दर्दो पर सवाल
बताओ कितने सवाल गिनाओ कितने सवाल
मेरे सवालों पर सवाल मेरे जवाबों पर सवाल
मेरे चलने पर सवाल मेरे रुकने पर सवाल
मेरे बदन पर सवाल मेरे जतनों पर सवाल
मेरे गाने पर सवाल मेरे नाचने पर सवाल
क्या हूँ मैं
सोने पंछी
सोने है पंख
और सोने का एक पिंजरा
और कलम काफी उठाऊँगी उस पर भी सवाल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X