आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब प्रेम शिव से है - शिवत्व भाग

                
                                                         
                            जब प्रेम शिव से है
                                                                 
                            
तो वैराग्य क्या संसार क्या
बहिष्कार क्या स्वीकार क्या
संघर्ष क्या आराम क्या
चिता क्या चिंतन क्या
रुदन क्या हास्य क्या
जो रम के ना मिल पाया
उसका विलाप क्या
जब सब शिव से जुड़ गया
तो पश्चाताप क्या व्यवहार क्या

तुममें होकर जाना जब जग को
जग में लगा अब कुछ नहीं है
सब तेरे चक्कर काट रहे
और आप सबके चक्र काट रहे
लोग पूजते मंदिर और शिवालों में
और आप घर में माता - पिता के चरणों में विराज रहे

अब लगता है मन छूट जाये सबसे
अगर आप स्वीकार हो
मन तृष्णा की मिट जाएं
चाहे अंत आपके हाथ हो
क्योंकि
अंत का विकल्प हो
या आरंभ का विचार हो
जगत में विचरते हम
जिनका अंतिम संस्कार आप हो

तो अगर आप साथ हो
तो परम क्या विकार क्या
जब अंत और आदि
तो सब जीवन और वरदान क्या
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर