मेरी भावुकता
मेरी कमजोरी नहीं
ढाल है
मेरी जर्जरता की
जिसने बचा रखा
मेरी मनुष्यता को
संजो रखा है
दया,प्रेम और ममता
वरना मैं भी हूँ
पशु प्रबल
पालता रहता
कपट और छल बल
मैं पाषाण हृदय
ही बनता रहता
पर सहेज रखा
एक कोमल कोना
है लाचार
मूर्ख है वो
जो निष्ठुरता का
ढोंग है रचते
वो भूल जाते
की भावुकता खोना
है निर्मम हत्या
एक प्रेम हृदय की।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X