आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिंदी दिवस की बात कहें हम

                
                                                         
                            " हिंदी दिवस की बात कहें हम "
                                                                 
                            

आओ खुलकर बात कहें हम
अपने सुंदर जज़्बात कहें हम
निसर्ग से लेकर शब्दों के धन
चलो हिंदी की सौगात कहें हम

वाद की बातें समझ सकें पर
विवाद भाषा का हैं बेमानी
संवाद को दृढ़ करने खातिर
मिलकर मन की बात कहें हम

इन्सान बनाता आया सरहद
भावों को ना काबू कर सका
भाषा ने उसको दिया है जीवन
उस संवेदन की बात कहें हम

अधर खुलें तो निकले केवल
वर्णों की माला का सरगम
झंकृत होती हैं देवनागरी
हिंदी दिवस की बात कहें हम
-विजय दयाराम मेश्राम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
48 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर