आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हरा -हरा सावन...

                
                                                         
                            हरा हरा सावन, हरी हरियाली ,
                                                                 
                            
आयी हैं इक रुत, फूलों वाली.....।
झूले पड़ गये, अमुआ की डाली,
हरा हरा सावन, हरी हरियाली.....।
ये पर्वतों के मंज़र, चूमे गगन को,
ये मस्त नज़ारे, चुरा लेते मन क़ो...।
काली घटा, छायी मतवाली.....,
हरा हरा सावन, हरी हरियाली.....।
कहीं कोई झरना, ग़ज़ल गा रहा है,
कहीं कोई बुलबुल, तराना सुनाये...।
पुरवा ने छेड़ी कोई, तान मतवाली.....,
हरा हरा सावन, हरी हरियाली....।
कलियों पे भंवरे, गुंज़ार कर रहें हैं....,
जैसे तुम हम सनम, प्यार कर रहें हैं...।
खुशियों की डोली, बहारों वाली......,
हरा हरा सावन, हरी हरियाली......।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर