गरमा गरम परांठा के साथ आम का अचार
गरमा गरम परांठा के साथ ,
आम का अचार का कहना ही क्या,
जैसे ही गरमा गरम परांठा थाली में आता,
साथ में होता आम का लाजवाब आचार,
उसकी खुशबू से ही पूरा घर महक उठता,
आँखो में तेज़, मुंह से लार,
ओर जीभ लप लापाने लगती,
ऊपर से आम के अचार की भीनी भीनी सुगंध,
पेट में भूख को ओर बढ़ा जाती,
पेट भर भी जाए, तब भी तृप्ति न हो पाती,
मन करता बस खाते जाओ खाते जाओ,
यह गरमा गरम परांठा नहीं साहब मां का प्यार है,
और साथ में आम का अचार माँ का दुलार।
-आकांक्षा गुप्ता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X