धुआँ धुआँ हुआ मेरा शहर,
न सूरज की चमक रह गई,
न हवा का कोई संदेश,
खिड़की खोलो तो दम घुटता,
अब तो साँसे भी नहीं रही अपनी,जनाब
जिधर देखो उधर धुए का अम्बार है,
अब शहर शहर नहीं रहा साहब,
जहरीली गैस का चैम्बर बन गया है,
काश फिर से वो साफ़ सुबह लौट आए।
-आकांक्षा गुप्ता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X