हम भारतीय है, हमारे मसालों की अलग है पहचान,
जब कोई व्यंजन बनाएं हमारे मसालों के साथ,
तब खुशबू से हर चीज़ महक जाएं,
जब खाने बैठे हमारे मसालों का व्यंजन,
उसकी एक बाइट से ही मन प्रसन्न हो जाए,
आँखो में स्वाद की लहर दौड़ जाए,
मुँह से पानी टप- टप करने लगे,
चेहरा पर स्वाद का जायका मनोनीत करने लगे,
मन भर जाए ,तृप्ति न हो पाये,
ये है हम भारतीयों की असली पहचान,
हम भारतीय मसाले हैं साहब।
-आकांक्षा गुप्ता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X