भाई दीवार, बाप छत, माँ आँगन,
बहनें खिड़कियाँ हैं घर की।
मैं इस आँगन में दीवार के सहारे,
छत की छाँव में बैठकर,
खिड़कियों से हवा खाता हूँ...
पागल हूँ! घूम लेता हूँ—
शहर, पहाड़, खेत, शिवालयों में,
मगर लौट के आख़िर मैं घर को आता हूँ,
खिड़कियों से हवा खाता हूँ...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X