अच्छा है
कुछ प्रश्नों का
अनुत्तरित रहना
हर सवाल का
जवाब मिल जाए
तो कहाँ बचता है
कुछ जानने का कौतूहल,
कुछ महसूस करने की
गुंजाईश.
कुछ प्रश्न
समय के हवाले कर देना ही
होता है बेहतर...
क्योंकि समय
कभी कभी वह कह देता है,
जहाँ शब्द हो जाते हैं मौन.
अच्छा है
कुछ प्रश्नों का
अनुत्तरित रहना...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X