यूं मिलने ख्वाब बुनता हूँ मैं जिसके इंतज़ार में,
वो बातें भूल जाता हूँ अक्सर भरे बज़ार में।
खामोश है जुबां ये धड़कन क्यों ही शोर करती है,
क्या ही गजब का जादू है ये तेरे इख़्तियार में।
जब भी निगाहें मिलती हैं, तो होश उड़ने लगते हैं,
ऐसी अजब कशिश छुपी है चश्म-ए-पुरख़ुमार में।
जो सदियों से बचा के रक्खा अपने को निगार से ,
वो दिल मैं हार आया क्या अंदाज़ थे इजहार में।
अब कोई लफ़्ज़ों की जरूरत ही ना ‘दक्ष’ वैसे तो
वो उन्स खुद चमकती है आँखों के इस क़रार में।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X