दूर दूर रहकर भी याद रखा मैंने।
प्यार निभाने का तरीका सम्भाल रखा मैंने।।
तेरी तरह मुझे बात करना नही आता।
ग़ज़लों में लिख लिखकर सम्भाल रखा मैंने।।
किस्मत की लकीरें बना कर छोड़ गई।
जिस दिन मिली यादो को सम्भाल रखा मैंने।।
इल्ज़ाम लगाऊँ तो नींद से हाथ धो बैठूं।
विस्तर की सिलवटें 'उपदेश' सम्भाल रखा मैंने।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X