उनकी नीव तक उतर कर देखा
बेतहासा अरमान दफन मिले
किसी ने अपने हिस्से को छोड़ा
तब जाकर एक दूसरे से मिले
रिश्तों में पड़ी दरारे मिटाते मिटाते
समझौतों में सिद्धांत दहन मिले
तीसरे को अवसर हमने नही दिया
तब जाकर एक दूसरे से मिले
वक्त ने साथ दिया हम सम्भल गए
जहरीले इंसानो को कफ़न मिले
खामोशी भी आई गई रही 'उपदेश'
तब जाकर एक दूसरे से मिले
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X