आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मोहब्बत में झुक जाना अमीरी की निशानी।

                
                                                         
                            सफर में आगे पीछे होते जाना एक बात।
                                                                 
                            
किसी वज़ह से साथ ना देना दूसरी बात।।

सपने में सुख और हकीकत में जीता दुख।
जिन्दगी रूठे अगर उसे मनाना दूसरी बात।।

हर कोई मन मुताबिक चले जरूरी तो नही।
मुश्किल दिनों में भी मुस्कुराना दूसरी बात।।

हर चोट में नयापन महसूस कराता दिमाग।
दर्द मन की धारणा बोझ ढोना दूसरी बात।।

जब भी लगे अब कुछ बचा ही नही रिश्ते में।
तब रंजिशें छोड़कर विचार करना दूसरी बात।।

मोहब्बत में झुक जाना अमीरी की निशानी।
ज़रूरत पर 'उपदेश' सहारा देना दूसरी बात।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर