घर की सफाई में पुराने खत निकल आए।
मन नही माना पढ़ने के आसार नजर आए।।
पहला खत देखते ही दिमाग में दृश्य घूमा।
जज़्बाती हुए यादो के सिलसिले उभर आए।।
हमे क्या पता था कि प्यार करने लगेगी वो।
मददगार बन कर मिले रिश्ते बना कर आए।।
फिर आँख बचाकर निकलना कौन चाहता।
एक काम के बहाने नयन मटक्का कर आए।।
अब ख्यालो में अक्सर इधर-उधर साथ होते।
रुसवा नही किया 'उपदेश' ठिठोली कर आए।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X