जानना चाहते हो तो कुछ वक्त के लिए।
अपनी तरफ से पहल छोड़ कर देखिए।।
रिश्ते सम्पर्क सूत्र में रह जायेगे 'उपदेश'।
जिन्दगी सूनी सी लगेगी जरा कर देखिए।।
प्यार मोहब्बत धरी की धरी रह जाएगी।
जाँचने के लिए सही पैसे माँग कर देखिए।।
मोह का जाल और उसमें हर कोई फंसा।
समाज ताने मारेगा जरा प्रेम कर देखिए।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X